Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटाें में बढ़ेगी कड़ाके की ठंण्ड
raipur, Severe cold , Chhattisgarh

रायपुर । नवंबर के आखिरी दिनों में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे सर्दी का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटाें में उत्तरी जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और शीत लहर चल सकती है। प्रदेशभर में आसमान साफ रहेगा। दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहेगा। वहीं माैसम विभाग ने बुजुर्ग और बच्चाें काे गर्म कपड़े पहनकर सुरक्षित रहनें अलर्ट किया है।

 

प्रदेश  में नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के भीतर रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिर सकता है, जिससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी। राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि उत्तरी हिस्सों—अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन रातें और सुबह काे ठिठुरन भरी होंगी। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताें यहां भी तापमान गिरने लगा है और ठंड का असर अब महसूस होने लगा है।

 

माैसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चल सकती है. इन इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान अन्य जिलों की तुलना में काफी कम दर्ज किया जा सकता है।

MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.