Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कर्नाटक में सत्ता साझेदारी का मुद्दा जल्द सुलझेगा: मल्लिकार्जुन खरगे
new delhi,   issue of power sharing, Karnataka
बेंगलुरु/दिल्ली । कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बढ़ते विवाद के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। खरगे इंदिरा गांधी कांग्रेस भवन में प्रस्तावित पार्टी आलाकमान की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, जहां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पदों की सत्ता साझेदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।
 
दिल्ली रवाना होने से पहले बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा कि वे पार्टी के तीन से चार शीर्ष नेताओं से सलाह-मशविरा करेंगे। उन्होंने कहा, "आलाकमान सभी मुद्दों पर उचित निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के समीकरण और सत्ता हस्तांतरण से जुड़े सवालों पर भी स्पष्ट फैसला लिया जाएगा।"
 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिए जाते, बल्कि सामूहिक चर्चा के बाद तय होते हैं।
 
दरअसल, कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से सत्ता हस्तांतरण और नेतृत्व साझा करने का मुद्दा उभरकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी विवाद को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक और उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आज की चर्चा के बाद पार्टी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।
 
आज की बैठक में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद राज्य में जारी नेतृत्व संघर्ष पर रोक लगेगी और अंतिम समाधान सामने आएगा।
 
MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.