Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अवैध शराब को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
bhopal, Major police action, against illegal liquor

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध शराब को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नए साल से पहले खजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार तड़के अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक से कुल 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब को भोपाल से इंदौर और वहां से आगे गुजरात भेजने की तैयारी थी।

 
जानकारी के अनुसार, खजूरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बड़ा ट्रक अवैध रूप से शराब लेकर इंदौर की दिशा में जा रहा है।सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र में रात 3 से 4 बजे के बीच नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश के दौरान ट्रक चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्टॉपर लगाकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्राइवर का कहना है कि उसे भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में माल भरवाया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति माल रिसीव करने वाला था। ट्रक में शराब को ‘प्लास्टिक दाना’ बताया गया था, जबकि प्रारंभिक जांच में कागजात फर्जी पाए गए। जब्त खेप में सिग्नेचर, ओल्ड मोंक, बैग पाइपर, रॉयल स्टेज और रॉयल चैलेंज जैसे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने पूरे ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई पूरी कर ली है। सब इंस्पेक्टर संतराम खन्ना ने बताया कि यह साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। पूरी जब्ती कर ट्रक और ड्रायवर काे थाने लाया गया है। अवैध शराब के इस बड़े नेटवर्क के पीछे काैन लाेग है, इसकी गहराई से जांच कराई जाएगी। मामले की जानकारी आबकारी विभाग को भेज दी गई है, आगे की कार्रवाई आबकारी विभाग करेगा।
MadhyaBharat 27 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.