Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप के आराेपी का शॉर्ट एनकाउंटर
bhopal,   accused of raping ,short encounter

भोपाल । मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की जघन्‍य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया। अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का शुक्रवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

 
बच्ची से दुष्कर्म के बाद से फरार चल रहे 30 हजार के इनामी बदमाश सलमान को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 11 के पास एक चाय की दुकान से गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। लोगों ने आरोपी को पहचान लिया और तुरंत गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सलमान को दबोच लिया। इसके बाद उसे रायसेन पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार सुबह गाैहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई। भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया। जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे। तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा। बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी।
 
घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जंगलों के रास्ते भोपाल में दाखिल हुआ था। पैदल ही गांधीनगर इलाके में आया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था। बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वे आरोपी को फांसी की सजा देने या एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।
 
एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई। पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगी।” घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है। उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद आरोपी को भोपाल से पकड़ा है। इधर मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.