Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आबकारी विभाग की कार्रवाई 35 लीटर महुआ शराब जब्त
balodabazar, Excise department action, 35 liters of Mahua

बलौदाबाजार । जिले के पलारी क्षेत्र अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने आज 35 लीटर महुआ शराब जब्त किया । जब्त शराब का बाजार मूल्य 7 हजार रुपये है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पलारी के ग्राम खैरी में आरोप‍ित लख्खीराम निवासी कानाकोट के कब्जे से 10 लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया। साथ ही पुलिस ने तलाशी लेने पर 600 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर क्षमता वाली 5 नग जरीकेन में भरी कुल 25   लीटर महुआ शराब नाला में लावारिस हालात में बरामद हुई एवं महुआ लाहन की सेंपल लेकर सभी लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। कुल महुआ शराब 35  लीटर का बाजार मूल्य 7 हजार रुपये एवं 600 किलोग्राम लाहन का बाजार मूल्य 36 हजार रुपये का होना पाया।
आरोप‍ित के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(च) 34(2) 59(क), प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपित की पतासाजी की जा रही है।  कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी.माधव राव, नगर सैनिक दुर्गेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

MadhyaBharat 28 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.