Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छिंदवाड़ा में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
chindwara, Passenger bus , lost control

छिंदवाड़ा । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में धनोरा-अमरवाड़ा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 7 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार हादसे के समय बस अमरवाड़ा से धनोरा की ओर जा रही थी। इस दाैरान अचानक रास्ते में आए एक मोड़ पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क का मोड़ काफी संकरा है और बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। घटना के बाद माैके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लाेगाें ने तुरंत मदद करते हुए बस में फंसे लाेगाें काे बाहर निकाला।

 

इस दुर्घटना में लगभग सात यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा है। सूचना मिलते ही धनोरा और बटकाखापा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है और इसके लिए यात्रियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.