Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
पिकअप वाहन से साठ हजार की अवैध सागौन सिल्लियां जब्त
rajgarh, Illegal teak logs , pickup vehicle

राजगढ़ ।  मध्य प्रदेश के सुठालिया थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अस्पताल रोड़ से घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा, तलाशने पर वाहन तिरपाल में छिपी 32 अवैध सागौन सिल्लियां मिली, जिनकी कीमत साठ हजार रुपए बताई गई है।

 

पुलिस ने मौके से वाहन चालक को हिरासत में लेकर चोरी सहित वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अस्पताल रोड़ से घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 6395 को पकड़ा, तलाशने पर वाहन से तिरपाल में छिपी 32 सागौन सिल्लियां मिली, जिनकी कीमत साठ हजार रुपए है।

 

पुलिस ने मौके से वाहन चालक पवन अग्रवाल को पकड़ा,पूछताछ पर आरोपित सागौन सिल्लियों के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही कर सका। अवैध सागौन सिल्लियां कहां से लाई गई और कहां जा रही थी, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है, जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा अवैध सागौन सिल्लियां कांग्रेस पार्षद के भाई की बताई गई है। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ धारा 303(2), मप्र. वन उपज अधिनियम की धारा 26 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.