Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी की रस्मों में दिखा देसी रंग
bhopal,  wedding rituals ,Chief Minister Dr. Yadav
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। जहां पहले दिन शुक्रवार को माता पूजन कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ भाजपा नेताओं ने भी डीजे और ढोल पर डांस कर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। वहीं, आज दूसरे दिन शनिवार को अथर्व होटल के पीछे लगे विशेष कार्निवाल कार्यक्रम में अभिमन्यु अपनी होने वाली दुल्हन डॉ. इशिता यादव के साथ बैलगाड़ी पर एंट्री करते दिखाई दिए। दोनों चश्मा लगाए देसी अंदाज में मंच तक पहुंचे तो माहौल तालियों से गूंज उठा।

उल्‍लेखनीय है कि आज शनिवार रात महिला संगीत का आयोजन है, जबकि असली रस्में रविवार यानी 30 नवंबर को होंगी। अभिमन्यु और इशिता का विवाह सांवरा खेड़ी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में होगा, जहां कुल 22 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। मुख्‍यमंत्री के बेटे-बहू भी इसी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मुख्‍यमंत्री की बेटी डॉ. आकांक्षा ने कहा कि “भाई की शादी में खूब मजा आ रहा है।” वहीं सीएम की बहन कलावती यादव ने महाकाल की कृपा का आभार जताते हुए सबके जीवन में ऐसे ही खुशियों की कामना की।

शादी का निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी साधारण डिजाइन को लोग मुख्‍यमंत्री की सादगी का उदाहरण बता रहे हैं। शादी के कार्यक्रम कुल पांच दिनों तक चलेंगे। रस्मों के लिए उज्जैन के दो होटल बुक हैं, जबकि कुछ विधियां सीएम हाउस में हो रही हैं। सामूहिक विवाह समारोह के बाद रिसेप्शन भी अथर्व होटल में होगा। इस बार सीएम परिवार ने मेहमानों की सूची सीमित रखी है। करीबी रिश्तेदारों, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों तक ही बुलावा गया है।

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.