Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
इंडिगो ने ए-320 बेड़े के 160 विमानों का सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया
new delhi, IndiGo upgrades software, A320 fleet

नई दिल्‍ली । देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने ए-320 बेड़े के 160 विमानों में जरूरी अपग्रेड दोपहर तक पूरे कर लिए हैं, जबकि बाकी बचे 40 विमानों की जांच जारी है। इन जांचों के कारण कोई उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में मामूली देरी हुई है।

 

विमानन कंपनी ने शनिवार को बताया कि हमारी मेहनती इंजीनियरिंग टीमों ने 200 AIB मैंडेट वाले ए-320-फैमिली एयरक्राफ़्ट में से 160 पर जरूरी एयरबस सेफ्टी अपडेट पहले ही पूरा कर लिया है, जिससे हमारी फ़्लीट आपकी यात्रा के लिए तैयार, भरोसेमंद और सुरक्षित रहे। रातभर की लगातार कोशिशों की वजह से हमने कम से कम देरी और ज़ीरो कैंसलेशन बनाए रखा है, जिससे आपकी योजनाएं कम से कम रुकावट के साथ ट्रैक पर बनी हुई हैं। बाकी एयरक्राफ़्ट ज़रूरी टाइमलाइन के अंदर पूरी तरह से नियमों का पालन करेंगे। हम हर कदम पर आपके अनुभव को आसान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

 

एयरबस ए-320 ग्लोबल सॉफ्टवेयर की समस्या पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरबस ए-318, ए-319, ए-320 और ए321 एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी सेफ्टी डायरेक्टिव जारी किए हैं। विमानन नियामक ने एयरबस ए-320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका के बीच ये निर्देश जारी किया हैं।

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.