Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
श्रीलंका में साइक्लोन दित्वा​ से हुई तबाही के बाद भारत ने शुरू किया​ ऑपरेशन​ 'सागर बंधु​'
new delhi, India launches Operation,
नई दिल्ली ​​।​ श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है​ और 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं​। ​खराब मौसम से उड़ानें और रेल सेवाएं ठप हैं​,​ इसलिए भारत ने ​वायु सेना और नौसेना के माध्यम से ऑपरेशन ​'सागर बंधु​' ​शुरू किया है, जिसके तहत श्रीलंका में मदद भेजी ​गई है​। वायु सेना ने 21 टन राहत सामग्री के साथ 80 से​ ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों और 8 टन​ सामान कोलंबो पहुंचा दिया ​है। ​इसी तरह नौसेना ने आईएनएस विक्रांत और ​युद्धपोत उदयगिरि ​से राहत सामग्री​ कोलंबो​ में ​श्रीलंकाई अधिकारियों को ​सौंपी है।
 
चक्रवात ​'दित्वा​'​ की वजह से हुई तबाही को देखते हुए वायु सेना ने 28/29 नवंबर की रात को हिंडन एयर बेस से एक ​सी-130 और एक​ आईएल-76 को तुरंत तैनात किया। इस चक्रवात की वजह से भारी बारिश से पूर्वी श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश पर 80 बचावकर्मियों वाली दो टीमों को श्रीलंका में बचाव और राहत काम के लिए भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से​ आज सुबह 04:06 बजे ​आईएल-76 से उड़ान भरी और 08:10 बजे कोलंबो में लैंड किया। इसके अलावा लगभग 21 टन राहत सामग्री​ प्रभावित देश में भेजी गई हैं​, जिसमें टेंट, कंबल, गद्दे, डिग्निटी किट और दूसरी चीज़ें शामिल हैं।​ इसके अलावा सी-130​ परिवहन विमान से 21 टन राहत सामग्री और 80 से ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों​ के साथ 8 टन का सामान पहुंचाया है।
 
​वायु सेना ने शनिवार को बताया कि चक्रवात से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जिसमें प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और जरूरी सप्लाई पहुंचाई गई है। भारत अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत फ्रेमवर्क के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पड़ोसी देशों की मदद करता है। इस मिशन को ऑपरेशनल करने के लिए वायु सेना ने तेजी के साथ प्रभावित समुदायों को तुरंत जमीनी मदद दी है। ये हवाई डिलीवरी समुद्र के रास्ते पहले भेजी गई खेपों के बाद हुई हैं, जिसमें भारतीय नौसेना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि कोलंबो पहुंचे।
 
नौसेना के मुताबिक युद्धपोत विक्रांत से दो चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंका एयरफोर्स के लोगों के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में शामिल होने के लिए कोलंबो पहुंचे आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि से राहत सामग्री की पहली खेप श्रीलंका के अधिकारियों को सौंप दी गई है। श्रीलंका में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारत ने अब तक 4.5 टन सूखा राशन और 2 टन ताजा राशन दिया है, जिसमें मुख्य खाना, पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट आइटम, डेयरी और बेकरी प्रोडक्ट, ड्रिंक्स और दूसरी ज़रूरी न्यूट्रिशनल चीज़ें शामिल हैं। मिशन ने कहा कि 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता के साथ भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.