Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आया था मुश्किल समय : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह
hisar,Operation Sindoor,General Manjinder Singh

हिसार । साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुश्किल समय आया था। देश में आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद पूरा देश सेना की कार्रवाई की तरफ देख रहा था। हम लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे थे। हमने एक्स सर्विसमैन की लिस्ट तैयार कर ली थी, लेकिन हमने देखा कि लड़ाई बहुत जल्दी खत्म हो गई और 19 घंटे में दुश्मन ने घुटने टेक दिए थे।

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह शनिवार को हिसार कैंट स्थित मिलिट्री स्टेशन में एक्स सर्विसमैन रैली के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों व शहीदों की माताओं व विधवाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में काफी अहम बातें कहीं। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी लड़ाई लंबी चलती जिस तरह रूस और यूक्रेन का वॉर हुआ, हो सकता है इस दौरान हमें एक्स सर्विसमैन की जरूरत पड़ती। एक सिस्टम के तहत उनको देश सेवा में वापस लेकर आएं।

 

लेफ्टिनेंट जनरल के अनुसार क्योंकि वह ट्रेंड मैनपावर है। उनको भी देश में दोबारा जॉब करने का मौका मिल सकता है। ऑल रेडी जो रिटायर्ड होते हैं वो रिजर्व बेस पर रिटायर होते हैं। पांच साल तक उनका कमिटमेंट रहता है। उन्होंने कहा कि अगर लड़ाई होती है तो रिजर्व को बुलाया जा सकता है। इस तरह जो एक्स सर्विसमैन है उनको वापस देश सेवा की उम्मीद होती है।​​​​​ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई भूतपूर्व सैनिक जिसको एक्स सर्विसमैन भी कहते हैं, खुद वालिंटीयर करके हमारे अपने स्टेशन में पहुंचे थे।

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि हमारे तक अप्रोच कर रहे थे कि मैं देश की सेवा करना चाहता हूं। उनको ये नहीं लगा कि मेरी नौकरी खत्म हो गई है, मैं यह नहीं करूंगा। उनकी हमने एक लिस्ट बनाई हुई थी कि जरूरत पड़ेगी तो इनको भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लड़ाई का तरीका बदल रहा है। पहले लड़ाई सिर्फ मिलिट्री लड़ा करती थी। आज के दिन लड़ाई की शक्ल बहुत बदल चुकी हैं। इसको नॉन कांटेक्ट वॉर फेयर और कांटेक्ट वॉर फेयर बोला जाता है। अभी साइबर अटैक हो रहा है, मगर मालूम नहीं कहां से हो रहा है। हाल ही में देखा एयरपोर्ट की पूरा सिस्टम गड़बड़ हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल में एक्सीडेंट हो सकता है, रेलवे में प्राब्लम हो सकती है। यह खतरे बढ़ चुके हैं, इसलिए टारगेट भी बढ़ चुके हैं। आज की लड़ाई में पूरा देश शामिल होता है। सिविल ऑफ मिलिट्री को मिलकर काम करना पड़ेगा, इसकी जिम्मेदारी सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की होती है।

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि देश में सेना अपने अलग 20 अस्पताल बनाएगी। इसकी लोकेशन अलग-अलग होगी। इसमें एक्स सर्विसमैन, सर्विसमैन इलाज करवा सकते हैं। इसको लेकर पायलेट प्रोजेक्ट चल रहा है। पूर्व सैनिक जिनकी उम्र 70 पार हो चुकी है, उनको घर तक मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर वॉलंटियर हायर करेंगे। पूरे सिस्टम को स्पर्श योजना के तहत जोड़ रहे हैं ताकि एक जगह से मेडिकल क्लेम सैनिक ले सकें।

 

कार्यक्रम में डॉट डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वेटरन्स (एक्स सर्विसमैन) शामिल हुए।रैली में साउथ-वेस्टर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जेडीएस यादव भी उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.