Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
खोखसा ओवरब्रिज पर माेटरसाइकिल और कार में टक्कर
korba, Motorcycle and car, Khoksha Overbridge

कोरबा/जांजगीर-चांपा। जिले के खोखसा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार माेटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि माेटरसाइकिल ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी, जबकि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दंपती और बच्चा एयरबैग खुलने की वजह से सुरक्षित बच गए।

 

घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज पर हुई। पुलिस के अनुसार चांपा की ओर से आ रहा माेटरसाइकिल सवार सागर सिंह तेज गति से जांजगीर की ओर से जैजैपुर जा रही कार से टकरा गया। टक्कर के प्रभाव से कार का अगला पहिया टूटकर सड़क पर बिखर गया और बाइक चकनाचूर हो गई।

 

झटका इतना जोरदार था कि सागर सिंह माेटरसाइकिल समेत ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 

कार में सवार आशीष मरावी, उनकी गर्भवती पत्नी और बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आशीष मरावी के अनुसार वे पत्नी की चिकित्सा जांच कराकर जांजगीर से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि कार का एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।

 

 

MadhyaBharat 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.