Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई, TMC का दावा- हटे वोटों से कम था कई सीटों पर जीत का अंतर.   बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सत्ता के लिए कांग्रेस किसी को भी धोखा दे सकती है .   विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   मंत्री के दौरे में खुली अस्पताल की बदहाली, रूम फ्रेशनर से छिपाई गई दुर्गंध.   इंदौर में बस पार्किंग में भीषण आग ,वेल्डिंग के दौरान हादसा, 5 बसें जलकर खाक.   75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.  
CM डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड के औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिली नई गति
Khajuraho,CM Dr Mohan Yadav,Bundelkhand

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में बुंदेलखंड के संपूर्ण विकास को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में ही मंत्रियों ने बुंदेलखंड पर केंद्रित निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तालियों से स्वागत किया। बैठक में क्षेत्र के औद्योगिक विकास, रोजगार बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्थाओं के विस्तार, सड़क निर्माण और नौरादेही अभयारण्य में चीता के निवास के लिए आवश्यक कार्यों को मंजूरी दी गई। छतरपुर और दमोह मेडिकल कॉलेजों के लिए नए पदों की स्वीकृति और कई सरकारी अस्पतालों के उन्नयन के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

 

औद्योगिक क्षेत्र मसवासी ग्रांट के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज

 

मंत्री-परिषद ने बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सागर जिले के औद्योगिक क्षेत्र ‘मसवासी ग्रांट’ हेतु एक विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज से लगभग 24,240 करोड़ रुपये के निवेश के अवसर बनेंगे और 29,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूमि प्रीमियम और वार्षिक भू-भाटक की दर मात्र एक रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है। विकास शुल्क के लिए 20 वार्षिक किश्तों का प्रावधान और केवल 8 रुपये प्रति वर्गमीटर वार्षिक संधारण शुल्क रखा गया है। साथ ही, स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में 100% प्रतिपूर्ति और उत्पादन शुरू होने के बाद पांच वर्षों तक बिजली शुल्क में छूट भी दी जाएगी। यह पैकेज अगले पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा। बड़े उद्योगों पर उद्योग संवर्धन नीति 2025, जबकि MSME इकाइयों पर MSME विकास नीति 2025 लागू होगी। सीमेंट उद्योगों को इस पैकेज का लाभ नहीं मिलेगा।

 

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और अस्पतालों का बड़ा उन्नयन

 

बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। दमोह, छतरपुर और बुधनी के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को संचालित करने के लिए 990 नियमित और 615 आउटसोर्स पदों की स्वीकृति दी गई। 11 जिलों की 12 स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन किया जाएगा जिसमें नीमच का भादवामाता उप स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का CHC, शाजापुर का मक्सी अस्पताल 50 बेड का सिविल अस्पताल बनेगा। उज्जैन के जीवाजीगंज और खंडवा के ओंकारेश्वर के 20 बिस्तरीय अस्पतालों को 50 बिस्तर तक बढ़ाया जाएगा। पन्ना, खरगोन, सिंगरौली और रीवा के कई अस्पतालों को भी 50 बेड के सिविल अस्पताल में बदला जाएगा। बीना, भीमपुर, चितरंगी और कोतमा जैसे बड़े केंद्रों में अस्पतालों को 100 बेड की क्षमता तक बढ़ाया जाएगा। इन सभी संस्थाओं के संचालन हेतु 345 नियमित, 3 संविदा और 136 आउटसोर्स पदों की मंजूरी दी गई है। इस पूरे उन्नयन पर प्रतिवर्ष 27 करोड़ 17 लाख रुपये खर्च होंगे।

Vandana singh 9 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.