Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
Satna,State Minister,Pratima Bagri

मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

 

कुछ दिन पहले बहनोई भी हो चुका है गिरफ्तार

 

इससे पहले भी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का परिवार सुर्खियों में रहा था। कुछ दिनों पहले यूपी के बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने उनके बहनोई शैलेन्द्र सिंह सोम्मु को भी गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। 3 दिसंबर को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें पांच लोगों को पकड़ा गया था। रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नरैनी–कालिंजर रोड के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। लगातार दो मामलों में राज्यमंत्री के परिजनों का नाम सामने आने से यह मुद्दा और अधिक चर्चा में आ गया है।

Vandana singh 9 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.