Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली
Delhi,Congress,Vote thieves,rally,Ramlila Maidan

कांग्रेस पार्टी की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न राज्यों से पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं। कार्यकर्ता उत्साह के साथ नारे लगा रहे हैं और रैली स्थल पर मोहब्बत की दुकान नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता कर रहे हैं। हालांकि मंच अभी खाली है, सभी की निगाहें बड़े नेताओं के इंतजार पर टिकी हैं। राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य शीर्ष नेता करीब एक से डेढ़ बजे मैदान पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

 

 लोकतंत्र की रक्षा और जवाबदेही का संदेश

इस रैली का मकसद कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र का सम्मान तभी संभव है जब लोगों को भरोसा हो कि उनका वोट सुरक्षित है। पटवारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में चुनाव प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा हो गया है और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश हटाने जैसी घटनाओं ने यह संदेश दिया कि भाजपा का चुनाव आयुक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश में वोट की रक्षा और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करेगी। पार्टी का कहना है कि यह रैली देशभर में लोकतंत्र की रक्षा और जवाबदेही तय करने के अभियान का हिस्सा है।

Vandana singh 14 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.