Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्थानीय युवाओं को मौका नहीं मिलने पर उभरा आक्रोश
Chhattisgarh,recruitment process,National Students

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में नारायणपुर जिले के स्थानीय युवाओं को अवसर नहीं मिलने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बड़ा आंदोलन किया। सैकड़ों युवाओं ने नारायणपुर से कोंडागांव तक करीब 52 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। इस पैदल मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई नारायणपुर जिलाध्यक्ष विजय सलाम ने किया। नारेबाजी करते हुए युवाओं ने सरकार से स्थानीय युवाओं को न्याय देने की मांग की। कोंडागांव पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने और स्थानीय युवाओं के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी।

 

भर्ती प्रक्रिया पर सवाल, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

 

एनएसयूआई का आरोप है कि नारायणपुर जिले में 470 पदों पर आरक्षक भर्ती की वैकेंसी निकाली गई थी, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में जिले से दहाई का आंकड़ा भी चयनित नहीं हुआ। इससे युवाओं में भारी नाराजगी है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय सलाम ने कहा कि 470 पदों में केवल 7 स्थानीय युवाओं का चयन यह साबित करता है कि सरकार आदिवासी और स्थानीय युवाओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले नारायणपुर और फिर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की गई, लेकिन दोनों जगह से केवल प्रक्रिया की जानकारी मिली, समाधान नहीं। युवाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आउटसोर्सिंग के जरिए बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दे रही है, जबकि स्थानीय और आदिवासी युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थानीय भर्ती की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं किया जाएगा।

Vandana singh 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.