Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीहोर में करणी सेना और स्थानीय समुदाय के बीच झड़प, पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में की
Sehore,clash broke,Karni Sena,local community,police brought

मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार (21 दिसंबर) को करणी सेना के कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के कारण यह हिंसा बड़ी घटना का रूप ले गई और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान वहां खड़ी लगभग 12 गाड़ियों के शीशे टूट गए और दो लोग घायल हुए। घटना के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आष्टा हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया और जाम खुलवाया।

करणी सेना के कार्यकर्ता खाने-पीने के लिए रुके थे, विवाद बढ़ा

सूत्रों के अनुसार, करणी सेना के कार्यकर्ता हरदा में एक प्रदर्शन में शामिल होकर भोपाल लौट रहे थे। रास्ते में सीहोर के आष्टा अलीपुर चौराहे पर कुछ कार्यकर्ता खाने-पीने के लिए रुके, इसी बीच मामूली विवाद शुरू हुआ जो तेजी से बढ़कर हिंसा में बदल गया। दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने वीडियो संदेश जारी कर सभी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और विवाद से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह किसी का षड्यंत्र हो सकता है और सभी सुरक्षित रूप से अपने घर लौटें। शेरपुर ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, जिम्मेदारी और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

Vandana singh 22 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.