Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हल्बा-हल्बी समाज समारोह में संबोधित किया
Chief Minister Vishnu Deo Sai ,addressed the Halba-Halbi community function

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय दुर्ग के गोकुल नगर स्थित हल्बा शक्ति स्थल में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज द्वारा आयोजित 35वें मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासी नायकों और महापुरूषों का अद्वितीय योगदान रहा है। हल्बा, हल्बी और आदिवासी समाज के शहीद गैंद सिंह नायक ने देश में स्वतंत्रता आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री ने समाज के नवनिर्मित कार्यालय का भी लोकार्पण किया और शक्ति स्थल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आवासीय कोचिंग सुविधा हेतु 50 लाख रुपए तथा पुलगांव दुर्ग स्थित कंवर समाज के सामाजिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर हल्बा-हल्बी समाज की सामाजिक पत्रिका ‘समाज’ का विमोचन भी किया गया।

आदिवासी नायकों का योगदान और संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन की नींव सर्वप्रथम जनजातीय नायकों ने रखी। शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह नायक सहित कई देशभक्तों ने अंग्रेजों के खिलाफ कुल 14 क्रांतियों का नेतृत्व किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जनजाति वर्ग के उत्थान हेतु केंद्रीय जनजाति कार्यालय मंत्रालय के गठन का भी स्मरण कराया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर रायपुर में आदिवासी समाज के नायकों और वीर सपूतों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विशाल आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया गया है, जो उनकी अमर गाथाओं को संरक्षित और संवर्धित करेगा।

सामाजिक कल्याण और विकास पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दो वर्षों में उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की कई गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया है। राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिला है, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति बोरा के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है और किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। 26 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की मंजूरी दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद राज्य में अपने अंतिम चरण में है और नियद नेल्ला नार योजना के तहत 400 से अधिक गांवों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और हल्बा-हल्बी समाज के प्रदेश अध्यक्ष खलेन्द्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Vandana singh 29 December 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.