Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर में साइबर ठगी का भंडाफोड़
  Bastar,Cyber ​​fraud racket, busted

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अप्रैल महीने में नगरनार निवासी कमलोचन कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंश्योरेंस प्रीमियम के नाम पर अलग-अलग किश्तों में करीब 20 लाख रुपए उनसे वसूले गए। इस राशि को फर्जी बैंक खातों में जमा करवाया जा रहा था। शिकायत के बाद नगरनार थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और आरोपियों का पता दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कॉल सेंटर से लगा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें मुख्य सरगना ओमप्रकाश गुप्ता और चार अन्य युवतियां दक्षा उर्फ नेहा, शिखा गुप्ता, खुशी और अंजली चौधरी शामिल हैं।

पुलिस ने बरामद किए महत्वपूर्ण साक्ष्य और आगे की कार्रवाई

एसपी बस्तर सलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 9 वायरलेस फोन, लैपटॉप, अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड और एक टीआगो कार बरामद की गई है। इन दस्तावेजों और उपकरणों से पता चला कि गिरोह ने छत्तीसगढ़ के 5-6 जिलों में इसी तरह की ठगी की है। आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े संभावित लिंक की भी जांच की जा रही है और आने वाले समय में जैसे-जैसे नए लिंक सामने आएंगे, उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी। एसपी ने बस्तरवासियों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी कॉल या संदेशों से सतर्क रहें और साइबर फ्रॉड से बचाव करें।

Vandana singh 1 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.