Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कर्नाटक सर्वे में EVM पर जनता का भरोसा
Karnataka survey, reveals public trust ,EVM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए एक सर्वे में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर जनता का मजबूत भरोसा सामने आया है। ‘लोकसभा इलेक्शन 2024 – इवैल्यूएशन ऑफ इंडलाइन सर्वे ऑफ नॉलेज, एटीट्यूट एंड प्रैक्टिस ऑफ सिटिजन्स’ नाम के इस सर्वे के मुताबिक 83.61 प्रतिशत लोगों ने EVM को भरोसेमंद माना है। वहीं 69.39 प्रतिशत लोगों ने कहा कि EVM सही नतीजे देती है, जबकि 14.22 प्रतिशत लोगों ने इस बात से पूरी तरह सहमति जताई। यह सर्वे कर्नाटक के 102 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया, जिसमें बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी और मैसूरु डिवीजन के कुल 5,100 लोगों से फीडबैक लिया गया। सर्वे कर्नाटक सरकार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार के माध्यम से कराया था।

किस इलाके में कितना भरोसा

इलाकों के हिसाब से देखें तो EVM पर सबसे ज्यादा भरोसा कलबुर्गी डिवीजन में देखने को मिला, जहां 83.24 प्रतिशत लोगों ने इसे भरोसेमंद बताया और 11.24 प्रतिशत ने पूरी सहमति जताई। मैसूरु डिवीजन में 70.67 प्रतिशत लोगों ने EVM पर भरोसा जताया, जबकि 17.92 प्रतिशत ने मजबूती से समर्थन किया। बेलगावी डिवीजन में 63.90 प्रतिशत लोग सहमत नजर आए और 21.43 प्रतिशत ने पूरी सहमति जताई। वहीं बेंगलुरु डिवीजन में 63.67 प्रतिशत लोगों ने EVM पर भरोसा जताया, जबकि 9.28 प्रतिशत लोगों ने इसे पूरी तरह विश्वसनीय माना। आंकड़े यह दिखाते हैं कि शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर लोगों का विश्वास बना हुआ है।

BJP का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला

इस सर्वे रिपोर्ट के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है, जो लंबे समय से EVM और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने X पर लिखा कि राहुल गांधी वर्षों से कहते आ रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और EVM भरोसेमंद नहीं हैं, लेकिन कर्नाटक की जनता ने बिल्कुल अलग सच सामने रख दिया है। BJP ने कहा कि यह सर्वे साबित करता है कि जनता चुनाव आयोग, EVM और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा करती है। पार्टी ने कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि हारने पर संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं और जीतने पर उसी सिस्टम का जश्न मनाया जाता है, जो पूरी तरह सुविधा की राजनीति को दर्शाता है।

Vandana singh 2 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.