Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात
 Congress party ,met families, contaminated water

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैली बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 110 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस गंभीर स्थिति के बीच कांग्रेस का डेलिगेशन मंगलवार (6 जनवरी) को मृतकों के परिजनों से मिलने भागीरथपुरा पहुंचा। इस डेलिगेशन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, सज्जन सिंह वर्मा और शोभा ओझा सहित कई नेता शामिल थे। नेताओं ने परिवारों को मुआवजा दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की थी ताकि विपक्षी नेताओं और शोकाकुल परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हाईकोर्ट की सुनवाई और पानी की गंभीर स्थिति पर चिंता

इसी दिन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इस मामले की अहम सुनवाई हुई, जिसमें कुल 5 जनहित याचिकाओं पर विचार किया गया। अदालत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि पीने के पानी की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पिछली रिपोर्ट में सरकार ने केवल 4 मौतों की जानकारी दी थी, जबकि वास्तविक आंकड़ा 17 है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को वर्चुअली पेश होने के निर्देश दिए हैं और अगली सुनवाई 15 जनवरी तय की गई है। अदालत ने साफ किया कि इस गंभीर मामले में सीधे मुख्य सचिव से जवाब सुना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 421 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 311 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 15 आईसीयू में इलाजरत हैं। अब सबकी नजरें 15 जनवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि सरकार इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाती है।

Vandana singh 7 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.