Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मोदी–जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता
Gandhinagar ,  Bilateral talks ,  Modi and,  German Chancellor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता जारी है। इस बैठक में भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की जा रही है। पीएम मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे का आज अंतिम दिन है और वे दोपहर 2.30 बजे दिल्ली लौटेंगे।

 

वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद वे साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल होकर साथ में पतंग उड़ाई। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।

साबरमती आश्रम के दौरे के बाद जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक में लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा, स्वतंत्रता और मानव गरिमा में आस्था आज भी दुनिया को प्रेरित करती है और उनके आदर्शों की आज पहले से कहीं अधिक जरूरत है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पर भी जोर दिया।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.