Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
राज ठाकरे बोले- यूपी-बिहार वाले महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें
Mumbai , Raj Thackeray, UP and Bihar ,Hindi, Maharashtra

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने दादर के शिवतीर्थ मैदान में BMC चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मराठी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग महाराष्ट्र में हिंदी न थोपें, किसी भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन जबरदस्ती की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ ताकतें मुंबई के महाराष्ट्र में रहने से अब भी नाराज हैं और अडाणी ग्रुप के जरिए मुंबई व MMR पर नियंत्रण की कोशिश हो रही है।

सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी मानुष और महाराष्ट्र के हित में उन्होंने अपने मतभेद भुला दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर चुनाव से पहले हिंदू-मुस्लिम और मराठी–गैर मराठी का मुद्दा उठाती है। उद्धव ने कहा कि भाजपा मुंबई को हड़पना चाहती है, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे और भाजपा का राष्ट्रवाद अब ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘करप्शन फर्स्ट’ हो गया है।

 

उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 25 साल में शिवसेना ने जो काम किया, उसे तीन साल में बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुंबई खून बहाकर हासिल की गई है और इसे बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीति अडाणीवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.