Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
MP में निगम-मंडलों के अध्यक्ष नियुक्ति के करीब
Appointments ,chairpersons , corporations,  Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार निगम और मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के अंतिम चरण में है। संघ-संगठन और दिल्ली की सहमति के बाद पहले चरण में 12 नामों पर निर्णय हो चुका है, जिसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, कमल पटेल, इमरती देवी और रामनिवास रावत जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। अब ताजपोशी संबंधी आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

 

सूत्रों के अनुसार रामनिवास रावत ने उप-चुनाव से जुड़ी न्यायिक प्रक्रिया को कारण बताते हुए निगम मंडलों में जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। इसके चलते कुछ नियुक्तियों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं, जिन विधायकों और नेताओं को मंत्री पद नहीं मिला, उन्हें बड़े निगम मंडलों और प्राधिकरणों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

संभावित नामों में शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अजय बिश्नोई, अर्चना चिटनीस, ध्रुव नारायण सिंह, चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जादौन और अनूप भदौरिया शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल विकास प्राधिकरण का जिम्मा चेतन सिंह को और इंदौर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हरिनारायण सिंह को दी जा सकती है। अपेक्स बैंक का अध्यक्ष भी तय किया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.