Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में डेयरी संचालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना
Raipur ,A dairy owner , n Raipur , fined Rs 10,000.

रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भाठागांव क्षेत्र में नीलकंठ डेयरी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें गंदगी और भैंसों को सड़क पर छोड़ने की शिकायत सही पाई गई। निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर डेयरी संचालक पर तुरंत 10,000 रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।

 

निरीक्षण टीम ने सड़क पर घूम रही 10 भैंसों को पकड़कर लाखेनगर कांजी हाउस भेजा। डेयरी संचालक को आवासीय क्षेत्र से बाहर डेयरी शिफ्ट करने का नोटिस भी जारी किया गया, ताकि भविष्य में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में भैंसों को सड़क पर छोड़ा गया या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान का उदाहरण माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.