Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
CM डॉ. यादव आज करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ
CM Dr. Yadav,inaugurate,Khelo MP Youth Games today

भोपाल के बड़ा तालाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी और बोट क्लब में शानदार वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को और रंगीन बना दिया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि यह खेल महाकुंभ देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। खेलो एमपी में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और पूरे प्रदेश से लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

प्रतियोगिताओं का विवरण और पुरस्कार

प्रतियोगिताओं को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा-ब्लॉक स्तर (13 से 16 जनवरी), जिला स्तर (16 से 20 जनवरी), संभाग स्तर (21 से 25 जनवरी) और राज्य स्तर (28 से 31 जनवरी)। राज्य स्तर पर विजेताओं को कुल लगभग 4 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये होंगे। खेलो एमपी में हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज और वेटलिफ्टिंग जैसे 11 खेल तीन चरणों में खेले जाएंगे। वहीं फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी और कबड्डी चार चरणों में आयोजित होंगे। आर्चरी, ताइक्वांडो, कायकिंग-कैनोइंग, रोविंग, फेंसिंग, शूटिंग और थ्रो-बॉल सीधे राज्य स्तर पर खेले जाएंगे। विभिन्न खेल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे-भोपाल में एथलेटिक्स, तैराकी, हॉकी और रोविंग; इंदौर में बास्केटबॉल और वेटलिफ्टिंग; ग्वालियर में महिला हॉकी और बैडमिंटन; उज्जैन में मल्लखंब और कबड्डी; जबलपुर में खो-खो; रीवा में फुटबॉल; और नर्मदापुरम में शतरंज और ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं होंगी।

Vandana singh 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.