Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खेलो MP यूथ गेम्स 2026 का भव्य आयोजन
Grand organization,Khelo MP Youth Games 2026

 खेलो MP यूथ गेम्स 2026 का भव्य आयोजन

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित खेलो MP यूथ गेम्स 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के लोगो, टी-शर्ट, टॉर्च, एंथेम और मैस्कॉट का लोकार्पण किया और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 11 खेल अकादमियां संचालित हैं और राज्य अब खेलों का हब बन चुका है। उन्होंने “मध्यप्रदेश की जय और हम सब की विजय” का स्लोगन दोहराते हुए कहा कि जब हम सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रयास करेंगे, तो सफलता अपने आप मिलती है। कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार की जानकारी

खेलो MP यूथ गेम्स 13 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होंगे, जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन चार चरणों – ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर में होगा। इसमें हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी, कबड्डी, आर्चरी, ताइक्वांडो, कायकिंग-कैनोइंग, रोविंग, फेंसिंग, शूटिंग और थ्रो-बॉल जैसी कुल 30 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन खेलों के लिए अलग-अलग शहरों में स्थल तय किए गए हैं जैसे भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम और सागर। राज्य स्तरीय विजेताओं को लगभग 4 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य टीम चयन में प्राथमिकता भी दी जाएगी। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति और युवा प्रतिभाओं का विकास भी सुनिश्चित होगा।

Vandana singh 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.