Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। शहडोल के कल्याणपुर सहित कई क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर संभाग समेत कई जिलों में शीतलहर का असर बना हुआ है और रातें भी बेहद सर्द हो गई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में मावठी बारिश की संभावना है। उत्तर और मध्य एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जो किसानों की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। अगले 3–4 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई गई है।
प्रदेश में तेज सर्द हवाओं और ट्रफ लाइन के प्रभाव से ठंड और बढ़ गई है। कई जिलों में हवा की रफ्तार तेज बनी हुई है, वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सतना, गुना, छतरपुर सहित कई जिलों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जनवरी के अंत तक ठंड का असर बना रह सकता है, जबकि फरवरी की शुरुआत में मौसम में बदलाव संभव है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |