Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जयपुर में आर्मी डे परेड, ऑपरेशन सिंदूर की ताकत का भव्य प्रदर्शन
 Army Day parade ,Jaipur, grand display ,Operation Sindoor

जयपुर की सड़कों पर गुरुवार को पहली बार गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर आर्मी डे परेड आयोजित की गई। इस परेड में ऑपरेशन सिंदूर में निर्णायक भूमिका निभाने वाले सैनिकों, हथियारों और नई यूनिटों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। पहली बार नई यूनिटें जैसे शक्तिबाण और दिव्यास्त्र मार्च पास्ट का हिस्सा बनीं। परेड ने भारतीय सेना की शक्ति, शौर्य और स्वदेशी सैन्य क्षमता को आम जनता के सामने उजागर किया।

 

परेड में भैरव बटालियन, आर्टी रेजिमेंट, लाइट इन्फैंट्री, मद्रास रेजिमेंट, कैलवेरी कॉन्टिनजेंट, राजपूत रेजिमेंट और NCC कैडेट्स ने कदमताल किया। इस दौरान लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर, रूद्र और चेतक हेलिकॉप्टर ने फ्लाई-पास्ट किया। T-90 भीष्म टैंक, MBT अर्जुन, BMP-2, स्मर्च लॉन्ग रेंज रॉकेट सिस्टम, ग्रैड मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, K-9 वज्र, धनुष और M-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर जैसी हथियार प्रणाली भी जनता के सामने दिखाई गई।

 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम जैसे MRSAM, आकाश मिसाइल और शिल्का एयर डिफेंस सिस्टम को परेड में प्रदर्शित किया गया। काउंटर-UAS सिस्टम, रोबोटिक म्यूल और K-9 दस्ते ने नई तकनीक और सुरक्षा क्षमता दिखाई। थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त दस्ते त्रि-सेवा समन्वय और युद्ध क्षमता का संदेश देते हुए मार्च पास्ट में शामिल हुए। नेपाल आर्मी बैंड की उपस्थिति सैन्य मित्रता का प्रतीक बनी।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.