Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मैहर के रामनगर में ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे
 Ramnagar, Maihar, villagers ,desperate , water

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के टेगना ररिया टोला में ग्रामीण दूषित नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लगाए गए हैं, लेकिन नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही और हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। करीब 20-25 परिवारों को गंदे पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे डायरिया, उल्टी, बुखार और त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

 

ग्रामीणों ने कई बार पंचायत और अधिकारियों को शिकायतें दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। लोग मजबूरी में बदबूदार और कीड़े-मकोड़े भरे पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। इस स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर।

 

जल जीवन मिशन से जुड़ी एलएंडटी कंपनी के ऑपरेटर नरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति ठप थी और तकनीकी खराबी को सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और तत्काल जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने नाले के पानी के सेवन को रोकने और लोगों के लिए त्वरित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.