Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 मुकाबला
Raipur , T20 match , India , New Zealand , January 23rd.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले टी20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियों में जुटी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने बताया कि टिकटें आज शाम 7 बजे से www.ticketgenie.in

 और Ticketgenie ऐप पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। एक यूज़र अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा। स्टूडेंट्स के लिए विशेष ऑफर के तहत मान्य आईडी दिखाकर केवल 800 रुपये में टिकट उपलब्ध होगा। आम दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट 2,000 रुपये से 3,500 रुपये तक, जबकि प्रीमियम कैटेगरी टिकट 7,500 से 25,000 रुपये के बीच होंगे।

 

CSCS ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए स्टेडियम में 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स और 45 अधिकारी तैनात किए हैं। 13 एंट्री गेट्स पर पुलिस, स्टाफ और बाउंसर्स की तिहरी निगरानी रहेगी। पहली पारी समाप्त होने के बाद कोई भी दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा स्टेडियम में बोतलें, कैमरा, हेलमेट, बैकपैक और खतरनाक सामान ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत और न्यूज़ीलैंड 21 जनवरी को नागपुर में आमने-सामने होंगे, जबकि रायपुर में दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को होगा। इसके बाद गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर होंगे, जिनके साथ माइक ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन और मैट हेनरी जैसे खिलाड़ी खेलेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 15 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.