Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
लाड़ली बहना योजना: आज खातों में पहुंचेगी 32वीं किस्त
Madhya Pradesh , Ladli Behna Yojana, 32nd installment , accounts today

सीएम मोहन यादव करेंगे 1836 करोड़ रुपये का डीबीटी ट्रांसफर

लाड़ली बहना योजना के तहत आज शुक्रवार को 32वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित राज्यस्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन से यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस किस्त में कुल 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण होगा।

 

राज्यस्तरीय सम्मेलन को लेकर माखन नगर में प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों की उपस्थिति को देखते हुए बैठने, पेयजल, सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान डीबीटी प्रक्रिया की निगरानी के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इस मंच से योजना की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और आने वाले चरणों की जानकारी भी साझा करेंगे।

 

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग सहायता राशि भी जारी करेंगे। इसके तहत 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह सहायता उज्ज्वला योजना से जुड़ी पात्र महिलाओं को दी जाएगी। सम्मेलन के जरिए सरकार नियमित भुगतान, पारदर्शी डीबीटी व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.