Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
निर्णायक मुकाबले से पहले महाकाल के दर पहुंचे गौतम गंभीर
 Gautam Gambhir,  visited , Mahakal temple ,crucial match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इस अहम मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और हेड कोच गौतम गंभीर नजर आए, वहीं न्यूजीलैंड टीम से माइकल ब्रेसवेल और हैंड्री निकोलस भी पहुंचे।

 

मैच से पहले शुक्रवार सुबह टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। वे सुबह 4 बजे से 6 बजे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी पर जल अर्पित किया और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। उनके साथ शीतांशु भी मौजूद रहे। आरती के बाद मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका सम्मान किया।

 

दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि बाबा महाकाल ने आज उन्हें दर्शन के लिए बुलाया, यह उनका सौभाग्य है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अगर महाकाल फिर बुलाएंगे तो वे दोबारा जरूर आएंगे। उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर इससे पहले भी करीब पांच महीने पहले सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.