Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महिलाओं पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान
madhya pradesh , Congress MLA , Phool Singh Baraiya , controversial statement ,  women

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक बयान सामने आने के बाद सियासी गलियारों से लेकर आम समाज तक हड़कंप मच गया। विधायक ने महिलाओं और रेप जैसे गंभीर अपराध को लेकर ऐसा कथित बयान दिया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर बयान तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसकी तीखी आलोचना की। विधायक के इस बयान को महिला विरोधी और बेहद आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

 

विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे लिए देवी समान हैं और उन्हें जाति या समाज के आधार पर बांटना हमारी संस्कृति के खिलाफ है। शिवराज सिंह ने सवाल उठाया कि क्या अब बेटियों को भी बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ऐसे बयानों को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह समाज को गलत दिशा में ले जाने वाला है।

 

भंडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अपने बयान में रेप जैसे अपराध को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का जिक्र किया। उन्होंने एक धार्मिक ग्रंथ का हवाला देते हुए दावा किया कि कुछ लोगों में यह विकृत सोच है कि कुछ जातियों की महिलाओं के साथ यौन हिंसा करने से आध्यात्मिक पुण्य मिलता है। विधायक के इन बयानों ने राजनीतिक विवाद के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.