Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
भोपाल के युवा भारतीय मुस्लिम नेता जुनैद काजी अमेरिका में बने डिप्टी मेयर
Bhopal,  Junaid Qazi,  Indian Muslim leader , Deputy Mayor , United States

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले जुनैद काजी ने अमेरिका के मार्लबोरो शहर से डिप्टी मेयर का पद हासिल कर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। सिविल इंजीनियर पेशे से जुड़े जुनैद काजी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं और इस पार्टी के टिकट पर उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भारतीय मूल के युवा नेता के लिए अमेरिकी राजनीति में ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

 

जुनैद काजी का राजनीतिक सफर साल 2025 में मार्लबोरो सिटी काउंसिल प्रेसिडेंट का चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने स्थानीय मुद्दों में सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता और आम जनता के साथ सीधे संवाद के जरिए अपना स्थान मजबूत किया। उनके नेतृत्व और जनता के भरोसे को देखते हुए उन्हें डिप्टी मेयर का पद सौंपा गया। उनकी सफलता भारतीय मूल के नेताओं की अमेरिकी राजनीति में बढ़ती भागीदारी का एक और उदाहरण है।

 

भोपाल में जुनैद का परिवार आम वाली मस्जिद के पास रहता था। उनके बड़े भाई अब्दुल रहमान काजी माइनिंग डिपार्टमेंट में, दूसरे भाई करीम अंसारी सुप्रीम कोर्ट में वकील, छोटे भाई नवीद अंसारी सुरक्षा एजेंसी “एमपी फोर्स” में और बड़ी बहन डॉ. आयशा आयुष विभाग में डॉक्टर हैं। परिवार अभी भी भोपाल में ही रहता है और स्थानीय समुदाय में सम्मानित है। जुनैद काजी की सफलता भारतीय मूल के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.