Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर महिलाओं ने खोला मोर्चा
Chhattisgarh, women ,protest , controversial statement , Congress MLA Phool Singh Baraiya

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के आपत्तिजनक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान डॉ. किरण सिंह, प्रियंका गिरी, रजनी शिंदे, माया शर्मा, डॉ. किरण बघेल और शताब्दी पांडे सहित कई महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

 

ज्ञापन में भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि बरैया द्वारा दलित, आदिवासी और ओबीसी समुदाय की महिलाओं व बच्चियों के संदर्भ में की गई अश्लील टिप्पणी पूरी नारी-शक्ति का अपमान है। बरैया ने कथित रूप से बलात्कार और सहवास को धर्मग्रंथों से जोड़ते हुए बेहद आपत्तिजनक बयान दिया, जो एक सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। भाजपा महिला नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान समाज में महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता और असुरक्षा को बढ़ावा देते हैं।

 

बरैया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा बलात्कार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के साथ होते हैं और कुछ धर्मग्रंथों में इसे तीर्थ फल के रूप में बताया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर सकता तो घर बैठकर इन वर्ग की महिलाओं के साथ संबंध बनाने से फल मिलेगा। इस बयान में शामिल छोटे बच्चों और महिलाओं के संदर्भ ने विवाद और आक्रोश को और बढ़ा दिया।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.