Since: 23-09-2009
रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान शहर में आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। नवा रायपुर में आयोजित यह उत्सव 23 से 25 जनवरी तक तीन दिन चलेगा। इस सेवा के माध्यम से लोग उत्सव स्थल तक आसानी से पहुँच सकेंगे और कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।
नि:शुल्क बस सेवा के लिए कुल 6 प्रमुख रूट तय किए गए हैं, जो रायपुर के विभिन्न हिस्सों को उत्सव स्थल से जोड़ेंगे। लगभग 15 बसें पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर स्थित उत्सव स्थल तक और वापस संचालन करेंगी। इस व्यवस्था से दर्शकों को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी घर लौटने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
यह सुविधा न केवल शहर में साहित्य उत्सव का माहौल बढ़ाएगी, बल्कि नागरिकों में आयोजन के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। बसों की विस्तृत समयसारणी जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बना सकेंगे और पूरे रायपुर में उत्सव की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |