Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू
Raipur ,Police commissionerate , system ,  implemented , Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। 21 जनवरी को इस प्रणाली की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी और 22 जनवरी को नए पुलिस कमिश्नर और ज्वॉइंट कमिश्नर का पदभार ग्रहण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कमिश्नरी सिस्टम के अधिकार, कार्यक्षेत्र और संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। रायपुर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों, नवा रायपुर, एयरपोर्ट, मंत्रालय, विधानसभा और सीएम हाउस को इस रेंज में शामिल किया गया है।

 

नए कमिश्नरी मॉडल में रायपुर शहर के साथ ट्रैफिक और ग्रामीण इलाकों के कुल 28 थानों को शामिल किया गया है। इसके अलावा दूरस्थ इलाकों जैसे आरंग, खरोरा, तिल्दा-नेवरा और गोबरा-नवापारा थाने भी रेंज में शामिल होंगे। नए कमिश्नर पदभार ग्रहण करने के बाद थानों का सीमांकन और कुछ नए थाने व चौकियों की स्थापना की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त जवान और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कमिश्नरी सिस्टम में दो ज्वॉइंट कमिश्नर होंगे, जिनमें एक महिला आईपीएस को नियुक्त करने पर विचार चल रहा है, ताकि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके। रायपुर जिले के वर्तमान एसएसपी लाल उमेद सिंह को यथावत रखते हुए महिला ज्वॉइंट कमिश्नर की नियुक्ति की संभावना है। नए रेंज में धमतरी, गारियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों को आईजी रेंज रायपुर में शामिल किया जाएगा, जबकि कमिश्नर रायपुर और आईजी अन्य जिलों के लिए जिम्मेदार होंगे।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.