Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
Chandigarh , Gunmen, opened fire , siege , Sector 39

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। सेक्टर 39 स्थित जीरा मंडी के पीछे जंगलों में हुई इस कार्रवाई के दौरान जमकर क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

 

पुलिस के मुताबिक, घायल गैंगस्टर वही है जिसने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की रडार पर था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी टैक्सी नंबर की गाड़ी में इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र की घेराबंदी की। जब संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस अब घायल बदमाश से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, फरार बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 21 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.