Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जालंधर के में गुरु ग्रंथ साहिब के 6 अंग फाड़कर गुरुद्वारे के बाहर फेंके
 Jalandhar , Six pages , Guru Granth Sahib , torn, thrown outside, gurdwara

पंजाब के जालंधर में गोराया गांव के गुरुद्वारे में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ असामाजिक तत्वों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 6 अंग फाड़कर गुरुद्वारे के बाहर फेंक दिए। घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारे पहुंचे। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई। गुरुद्वारे की एक स्थानीय महिला ने बताया कि दोपहर तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन शाम को लोगों की नजर पवित्र ग्रंथ के अपमान पर पड़ी। घटना की सूचना तुरंत आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में जमा होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर किसी ने यह घटना अंजाम दी। पुलिस गुरुद्वारे के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, कई सिख जत्थेबंदियों और सत्कार कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर फाड़े गए पवित्र अंगों को सम्मानपूर्वक गुरुद्वारे में वापस रखा। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 21 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.