Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
23-24 जनवरी को मध्यप्रदेश में बारिश और कोहरे का अलर्ट
Bhopal ,Rain, fog alert , Madhya Pradesh , January 23-24

मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाने की संभावना है। साथ ही, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में नया प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर मध्यप्रदेश के जिलों पर भी पड़ेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग और लगभग 10 अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिन का तापमान हल्का घट सकता है, लेकिन रात का तापमान कुछ बढ़ने के साथ ही कोहरे के कारण ठंड का असर कम रहेगा। मंगलवार को मंदसौर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि खरगोन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार रात से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल और कोहरा छा सकते हैं। हालांकि, इसके आगे बढ़ने के बाद माह के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर रात का तापमान गिरने लगेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लौट सकती है। ग्वालियर अंचल में फिलहाल दिन में तेज धूप के कारण ठंड का असर कम है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 21 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.