Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्राइवेट स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट
 Balodabazar, massive blast occurred ,  private steel plant, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बकुलाही में गुरुवार सुबह रियल इस्पात स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना सुबह लगभग 9:30 से 9:40 बजे के बीच क्लिनिकल फर्नेस के पास सफाई कार्य कर रहे मजदूरों के दौरान हुई। विस्फोट की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे में कुछ लोग दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है।

 

हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, भाटापारा ग्रामीण पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भाटापारा मरचुरी भेजे गए, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

 

मंत्री टंक राम वर्मा ने हादसे की गहन जांच की मांग की और कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, यह पता लगाया जाना चाहिए। कलेक्टर और एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन और पुलिस मौके पर हैं और संयंत्र प्रबंधन से पूछताछ जारी है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.