Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड
Madhya Pradesh,  rain , fog,  cold , intensify

मध्यप्रदेश में मावठा और कोहरे के असर के बाद एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौटने वाली है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, 25 जनवरी से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 23 और 24 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वर्तमान में पश्चिम-उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, साथ ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी देखने को मिल रहा है। इन सिस्टमों के आगे बढ़ने से 24 जनवरी के बाद उत्तर से ठंडी हवाएं तेज होंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

 

गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। बीते दिन मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जनवरी माह में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय रहती हैं, जिससे यह साल का सबसे ठंडा समय माना जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.