Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा
Kerla , Prime Minister , Narendra Modi,  visit,  two election-bound states

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो चुनावी राज्यों—केरल और तमिलनाडु—का दौरा करेंगे। सुबह वे केरल के तिरुवनंतपुरम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में अभी वाम मोर्चा सत्ता में है, जबकि भाजपा हाल के लोकसभा और नगर निगम चुनावों में मिली सफलता के बाद अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में है।

 

दोपहर बाद पीएम मोदी तमिलनाडु पहुंचकर NDA के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। वे मदुरंथकम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, जिसे डीएमके के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा पिछले कुछ वर्षों में संगठनात्मक विस्तार, बूथ-लेवल नेटवर्क और सांस्कृतिक मुद्दों के जरिए खुद को ‘आउटसाइडर से इनसाइडर’ के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 11% तक पहुंचा है।

 

वहीं डीएमके सरकार कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक न्याय के एजेंडे के साथ मुकाबले में है। महिलाओं को ₹1000 मासिक सहायता, स्कूलों में ब्रेकफास्ट स्कीम और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं को सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही है। भाजपा का लक्ष्य तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे वर्चस्व को चुनौती देना है, जबकि आगामी रैली से पहले गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक समीकरण भी तेज होते दिख रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 23 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.