Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी
 Delhi, Pune,  IndiGo flight , receives , bomb threat.

दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2608 को गुरुवार शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से रात 9:24 बजे पुणे एयरपोर्ट पर उतरी, जिसके बाद विमान को आइसोलेशन पार्किंग में ले जाया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी की जानकारी मिलने पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला था, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात लिखी थी।

 

लैंडिंग के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की। जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया और स्थिति को नियंत्रित तरीके से संभाला गया। जांच पूरी होने के बाद विमान को दोबारा सामान्य संचालन की अनुमति दे दी गई, जिसकी पुष्टि इंडिगो ने भी प्रेस रिलीज के जरिए की।

 

यह पिछले कुछ दिनों में विमानों को मिली बम धमकियों की दूसरी घटना है। 18 जनवरी को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी, जहां बाथरूम में नैपकिन पर धमकी लिखी मिली थी। इससे पहले भी कुवैत-हैदराबाद और मुंबई-वाराणसी फ्लाइट्स को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 14 से 20 अक्टूबर के बीच 90 से ज्यादा विमानों को बम की धमकियां मिली थीं, जिससे एयरलाइंस को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

Priyanshi Chaturvedi 23 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.