Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था
Raipur , India-New Zealand , second T20 match , Stadium entry,  arrangements, change

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें रायपुर पहुंच चुकी हैं और दोपहर करीब 2:10 बजे चार्टर्ड विमान से एयरपोर्ट पहुंचीं। टीम इंडिया होटल मैरियट में और न्यूजीलैंड की टीम होटल हयात में ठहरी है। हालांकि हाल ही में हुए वनडे मुकाबले के मुकाबले टी-20 मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह और भीड़ अपेक्षाकृत कम नजर आई।

 

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के लिए स्टेडियम में एंट्री व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं। संघ के अनुसार, फर्स्ट इनिंग के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीट नंबरिंग की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है और अब दर्शकों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें दी जाएंगी। इसके अलावा, जिन दर्शकों ने तय समय सीमा तक अपने टिकट फिजिकल फॉर्मेट में रिडीम नहीं कराए हैं, उन्हें स्टेडियम में एंट्री नहीं दी जाएगी।

 

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के भीतर कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। शराब, सिगरेट, गुटखा, पानी की बोतल, बैग, छाता, वाद्ययंत्र, झंडा, डंडा, चाकू, कांच के कंटेनर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बच्चों के खाने-पीने की सामग्री की छूट दी गई है। पुलिस और आयोजन समिति की ओर से कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दर्शकों से समय से पहले पहुंचकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Priyanshi Chaturvedi 23 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.