Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित
Bhopal , 10th-12th , board exams 2026 , conducted , even number formula

पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 को ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ के तहत आयोजित करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था के अनुसार परीक्षा कक्ष में 20, 40 या 60 परीक्षार्थी ही बैठेंगे और विषय संख्या का उपयोग नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सभी तैयारियां तय गाइडलाइन और प्लान के अनुसार ही की जाएं।

 

बोर्ड के अनुसार, प्रश्न-पत्र चार सेट में उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी सेट में प्रश्न समान होंगे, लेकिन उनका क्रम अलग-अलग रहेगा। सिटिंग प्लान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी परीक्षार्थी के आगे-पीछे या बगल में बैठने वाले छात्र को अलग सेट का प्रश्न-पत्र मिले। प्रश्न-पत्रों के बंडल परीक्षा कक्ष के बाहर न खोलने की व्यवस्था की गई है और एक बंडल में 20 पेपर होंगे।

 

प्रश्न-पत्र खुलने के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और इसकी जिम्मेदारी सेंटर इंचार्ज की होगी। बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों को गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। गाइडलाइन के उल्लंघन या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह कदम पिछले वर्ष सामने आई पेपर लीक की शिकायतों के बाद उठाया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.