Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां
Raipur , Administrative appointments,5 new medical colleges,state

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के पांच नए मेडिकल कॉलेजों—जशपुर, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा—के लिए डीन और अस्पताल अधीक्षकों की नियुक्ति की है। विभाग के आदेश के अनुसार, इन चिकित्सकों और अधिकारियों को वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक इन नए कॉलेजों का प्रभार दिया गया है, ताकि नए कॉलेज सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

 

डीन के अतिरिक्त प्रभार की बात करें तो: डॉ. रंजना सिंह आर्या (अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज) को मनेंद्रगढ़, डॉ. मनोज कुमार मिंज (रायगढ़) को जशपुर, डॉ. अजय कोसम (राजनांदगांव) को कबीरधाम, डॉ. राकेश नहरेल (सिम्स बिलासपुर) को जांजगीर-चांपा और डॉ. टीकू सिन्हा (सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर) को दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त डीन का प्रभार सौंपा गया है।

 

अस्पताल अधीक्षक के रूप में भी नियुक्तियां की गई हैं: डॉ. प्रतिमा कुजूर (राजनांदगांव) को जशपुर, डॉ. अरुणेश सिंह (अंबिकापुर) को मनेंद्रगढ़, डॉ. सुरेश कुमार ठाकुर (जगदलपुर) को कबीरधाम, डॉ. एआर बेन (सिम्स बिलासपुर) को जांजगीर-चांपा और डॉ. भगत बघेल (कांकेर) को दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन नियुक्तियों से नए मेडिकल कॉलेजों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक प्रबंधन को सुनिश्चित किया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.