Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन
Baramati , Maharashtra Deputy CM , Ajit Pawar dies, plane crash

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर शामिल हैं। पवार 66 वर्ष के थे और वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे बारामती के लिए रवाना हुए थे।

 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के मुताबिक पहली लैंडिंग के दौरान रनवे साफ दिखाई न देने पर पायलट ने विमान को दोबारा ऊपर ले जाकर दूसरी कोशिश की, लेकिन रनवे-11 पर उतरने से पहले ही विमान गिरकर आग की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी या ‘मेडे’ कॉल नहीं दी थी। अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए कई रैलियों को संबोधित करने वाले थे।

 

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती पहुंच गए हैं और राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक तथा स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे बारामती में किया जाएगा। इस बीच AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स का दावा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और पायलट बेहद अनुभवी थे। अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.