Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
NCC पीएम रैली में अजित पवार को श्रद्धांजलि
New Dehli ,  NCC pays , tribute , Ajit Pawar , PM rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित NCC पीएम रैली में शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सबसे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अजित पवार समेत कुछ साथियों का जाना बेहद दुखद है और पूरा देश इस कठिन समय में उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अजित दादा ने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हमेशा गांवों और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया। पीएम ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है और उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

 

यह NCC पीएम रैली महीने भर चले NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन का प्रतीक थी, जिसमें देशभर से 2,406 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 898 बालिका कैडेट्स शामिल थीं। इसके साथ ही भूटान, श्रीलंका, नेपाल, ब्राजील और मलेशिया समेत 20 से अधिक मित्र देशों से 200 से ज्यादा कैडेट्स और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम ने युवाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अहम बताते हुए NCC को देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का सशक्त मंच बताया।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.